फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tunes in the fight head

मारपीट में कई के सिर फूटे

Tue, 13 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tunes in the fight head
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव सुन्ना में खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी फुरकान और सुनील का घर आमने सामने है। रविवार शाम दोनों परिवारों के बच्चेे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर बच्चों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी डंडे निकल गए। ोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन


गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट और पथराव की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मारपीट और पथराव में एक पक्ष से सुनील, कृष्ण, मोनू, जयभगवान और दूसरे पक्ष से फुरकान, आबिद, इंतजार, आशु व रिजवान घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल और सीओ कैराना भूषण वर्मा ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed