{"_id":"57c9c0af4f1c1b660b2cbf2a","slug":"traders-sought-protection-money-of-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
extortion
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। थोक परचून व्यापारी से फोन पर बदमाश ने पांच लाख की रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे पीड़ित व्यापारी का परिवार दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही व्यापारी की सुरक्षा में कांस्टेबल तैनात कर दिया गया है।
कस्बा कैराना के चौक बाजार में परचून के थोक व्यापारी की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे व्यापारी दुकान पर बैठा था। इसी बीच व्यापारी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसमें व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी की मांग की गई। धमकी देकर कहा कि अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।
बदमाशों द्वारा रंगदारी की धमकी मिलने पर व्यापारी का परिवार खौफजदा हो गया। बाद में व्यापारी ने कोतवाली में अज्ञात बदमाश के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कब हटेगा कैराना से रंगदारी का रोग
कस्बा कैराना के व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वर्ष 2014 में 16 अगस्त को रंगदारी ना देने पर ही कैराना व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल की हत्या कर दी गई थी। वहीं, इसके आठ दिन बाद मुकीम काला गैंग ने 24 अगस्त को रंगदारी ना देने पर ही व्यापारी शिवकुमार और राजेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इन तीन हत्याओं की वजह से कैराना के साथ ही समूचे जिले में व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।
इसी वजह से उठा पलायन प्रकरण
कैराना में बढ़ते अपराध और गुंडागर्दी के कारण ही भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पलायन प्रकरण का मुद्दा उठाया था। यह मुद्दा देशभर में चर्चा बना, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि कैराना में आपराधिक मामलों पर अंकुश लगेगा, मगर बदमाशों का दुस्साहस कम होने की बजाय और बढ़ने लगा है। कैराना में नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली के आवास पर फायरिंग भी बढ़ती गुंडागर्दी का नमूना है। जेल में बंद महताब काना के इशारे पर चेयरमैन के आवास पर फायरिंग की गई थी, जिसमें पुलिस ने खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
कैराना में रंगदारी के मामले
16 अगस्त 2014 को रंगदारी ना देने पर कैराना व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल की हत्या हुई।
24 अगस्त 2014 को मुकीम काला गैंग ने रंगदारी की मांग पूरी ना करने पर व्यापारी शिवकुमार, राजू की गोली मारकर हत्या की।
कैराना के समरसेबिल व्यापारी से मुकीम के नाम पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई ।
कैराना के परचून व्यापारी निखिल से मुकीम काला के भाई ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी।