फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three rooks

तीन बदमाश दबोचे

Mon, 25 Jun 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 25 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three rooks
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। करीब 20 दिन पूर्व व्यापारी पिता-पुत्र से की गई लूट और विरोध करने पर पुत्र को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 27 हजार बरामद किए है। एसपी देवरंजन वर्मा ने कांधला थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पांच जून को गांव खंद्रावली निवासी किरयाना व्यापारी प्रदीप अपने पुत्र रोहित के साथ  शामली जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में तीन बदमाशों ने जंगल से निकलकर व्यापारी से लूटपाट करने की कोशिश की। रोहित के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारकर उससे 55 हजार की नगदी लूट ली थी। प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वारदात के खुलासे के लिए टीम को लगाया गया था। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की खंद्रावली के जंगल में तीन बदमाश लूट की योजना बना रहे है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओपी चैधरी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम तौसिफ पुत्र तासिम गांव मन्ना माजरा, बिल्लू उर्फ अजीम और राशिद पु़त्र जहिद निवासी गांव खंद्रावली बताया। तीनों का जिले के अलावा गैर जनपद में आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने तीनों से लूट की रकम में से 27 हजार की नगदी, घटना में प्रयोग की गई पल्सर बाइक, वादी से लूटे गए आधार कार्ड, पास बुक, आरसी, काले रंग का बैंग, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, दो चाकू, एक डंडा बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed