{"_id":"58bdaaa64f1c1bd71adc4013","slug":"three-of-the-goods-made-millions-from-grane","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरांे से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरांे से लाखों का माल उड़ाया
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव गोहरनी में कुछ बदमाशों ने रविवार रात तीन घरों को अपना निशाना बनाया और सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामान सहित लाखों का माल साफ कर दिया। इस दौरान एक ग्रामीण जाग गया तो शोर मचाने की धमकी देते हुए चोर भाग गए। पीड़ितों ने आदर्श मंडी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की है।
गोहरनी में रविवार रात करीब दो बजे पूर्व प्रधान कृष्णपाल, राजपाल और देवेंद्र के घर में चोर घुस गए। उन्होंने कृष्णपाल के यहां से सोने की तीन अंगूठी, चांदी की पाजेब, सोने का टीका, चेन, हसली, नथ, बाली दो जोड़ी सहित अन्य आभूषण, छह सूट, 67 हजार रुपये की नगदी ले गए। इसके अलावा राजपाल के यहां से गले के दो सोने के सैट, कंगन, चेन, अंगूठी आदि कीमती सामान गायब मिला।
इसके अलावा देवेंद्र के यहां सोने की चेन, सोने के कुंडल, मंगलसूत्र एक तोला, चांदी की पाजेब सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस घटना के दौरान कृष्णपाल जाग गया तो उसने शोर मचा दिया। लेकिन चोर उसे धमकी देकर फरार हो गए। मामले की शिकायत सुबह होने पर पुलिस को दी। थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।