{"_id":"5b2d47374f1c1bf16e8b94a0","slug":"theft-in-the-temple-the-market-closed-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी, विरोध में बाजार बंद किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी, विरोध में बाजार बंद किया
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। चोरों ने पुलिस चौकी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने मंदिर के सामान को भी क्षतिग्रस्त भी कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों को सूचना मिलने पर हंगामा करते हुए बाजार बंद करा दिया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
चौक बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर में हनुमान मंदिर स्थित है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। पहले मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने मंदिर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही मंदिर में रखी बैटरी भी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह बाजार में घटना की जानकारी फैली तो व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने बंद का आह्वान करते हुए जमकर नारेबाजी की।
बजरंग दल के जिला सहसंयोजक शालू राणा ने कहा कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सीओ अरविंद सिंह राठौर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को सात दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर बाजार खुलवाया। वहीं, इसके अलावा बजरंग दल के बिन्नी राणा ने कहा कि यदि तय अवधि के भीतर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में नरेंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, कुलदीप गर्ग, महेश गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रेम, विशाल गोयल, सुभाष, अशोक चावला, श्याम गिरधर आदि मौजूद रहे।