फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Private bus collides with tractor-trolley loaded with stubble; 50 passengers have a narrow escape.

Kangra News: पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई निजी बस, बाल-बाल बचे 50 सवार

Tue, 08 Sep 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Sep 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
Private bus collides with tractor-trolley loaded with stubble; 50 passengers have a narrow escape.
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में सोमवार सुबह फतेहपुर से तलवाड़ा जा रही एक निजी बस सड़क के बीच मुड़ रही पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार करीब 50 यात्रियों को मामूली चोटें आईं और बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, जबकि अन्य चालकों ने हंगामा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे बस बीबीएमबी वर्कशॉप के पास मोड़ पर पहुंची थी, तभी यह हादसा हो गया। जोरदार टक्कर के बाद बस यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते पर संसारपुर टैरेस पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब वहां मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से सड़क से वाहन हटाने को कहा तो वे भड़क गए और पंजाब-हिमाचल सीमा पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

करीब 25 मिनट तक लगे इस जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी हुई। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू किया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मौके से भागे ट्रैक्टर चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed