फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The worker's body was found in the office of the Water Corporation

जल निगम के आॅफिस में पड़ा मिला कर्मी का शव

Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The worker's body was found in the office of the Water Corporation
क्राइम
कैराना। यमुना पुल के पास बने जल निगम के आफिस के बंद कमरे में कार्य कुशल सहायक हरियाणा निवासी रणवीर सिंह का शव उसके बिस्तर पर पड़ा मिला। कमरा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। उसके शरीर पर चोट का    कोई निशान नहीं था। जिस कारण रणवीर सिंह की मौत हार्ट अटैक के कारण मानी जा रही है। 
विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के गांव भोपा निवासी रणवीर सिंह (56) यमुना पुल पर बने जल निगम के आफिस में बतौर कार्य कुशल सहायक के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार रात रणवीर सिंह ऑफिस में अकेला था।          शुक्रवार दोपहर साढे़ 12 बजे जल निगम का जेई लोकेंद्र ऑफिस   पहुंचा तो रणवीर का कमरा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


जेई ने रणवीर सिंह को काफी देर तक आवाज देकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर मौके पर मौजूद लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वहां रणवीर सिंह मृत मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। रणवीर के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिए        भेज दिया। 


कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टा रणवीर सिंह की मौत हार्ट अटैक के कारण होना प्रतीत हो रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है   कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से यदि कोई तहरीर दी जाती है तो               मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed