फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The village shot in front of looting

लूट के विरोध में ग्रामीण को गोली मारी

Wed, 26 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
The village shot in front of looting
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना में सोमवार की रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बीएसएफ में तैनात जवान सहित चार घरों में लूटपाट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। चौथे घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने    
विज्ञापन

घायल को शामली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां      से गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया गया। 

गांव ताना में सोमवार की रात करीब 12 बजे बदमाश बीएसएफ में तैनात दो भाई मदन सिंह तथा सोनू के घर में छत के रास्ते     मकान में घुस गए। दोनों घरों में महिलाएं सो रही थीं। बदमाशों ने वहां से लैपटॉप, नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान समेट लिया। इसके बाद बदमाशों ने देवेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह के यहां पर धावा बोला।
विज्ञापन


घर में देवेंद्र की पत्नी      बाला अकेली थी। बदमाशों ने यहां से दस हजार रुपये की नकदी समेत तीन लाख रुपये का सामान लूट लिया। तीनों घरों में चोरी करने के बाद बदमाश अश्वनी पुत्र देवेंद्र के मकान में घुस गए। बदमाशों ने     यहां से भी एक लाख की नकदी समेत करीब दस लाख रुपये का सामान समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच घर में खटपट होने पर अश्वनी की पत्नी जाग गई और उसने शोर मचा    दिया। शोर होने पर अश्वनी भी जाग गया। उसने दो बदमाशों को     पकड़ लिया। दोनों के साथ हाथापाई हुई तो उनमें से एक बदमाश ने अश्वनी के सीने पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
अश्वनी को शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना के चार घंटे बाद गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ितों ने पुलिस को अवगत कराया कि बदमाशों ने सोनू और मदन के यहां से 25 हजार नकदी, तीन जोड़ी कुंडल, चार अंगूठी सोने की, दो चेन  और मंगलसूत्र लूट लिया।  देवेंद्र के यहां से दस हजार रुपये नकदी, चांदी के दस सिक्के, चांदी के ढाई किलो जेवर और दो      तोला सोना लूट लिया। अश्वनी के यहां से एक लाख की नकदी, चार सोने के सेट, पांच अंगूठी सोने    की,  एक मंगलसूत्र, चार सोने के कड़े, छह जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी टॉप्स सहित दस लाख का सामान लूट लिया। 

मामला चोरी में दर्ज 
लूट के बाद युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर इसमें पुलिस द्वारा लगाई गई धारा पर सवालिया निशान लग गया। ताना गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने सोनू, मदन, देवेंद्र के यहां चोरी की। इसके बाद बदमाश अश्वनी के यहां पहुंचे। शोर होने पर परिजन उठ गए, दो बदमाशों को अश्वनी ने पकड़ लिया और गोली मार दी थी। अश्वनी के परिवार के सुभाष ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने धारा 382 में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि कानून के जानकारों के अनुसार इस मामले में धारा 459 के तहत कार्रवाई की जानी थी।

कमरे में जली हुई सिगरेट मिली
शामली। गांव ताना में मदन और सोनू के परिजनों के मुताबिक उनके फ्रिज से दूूध और पानी की बोतल गायब थी। एक कमरे में जली हुई सिगरेट पड़ी हुई थी। एक कमरे से शराब की स्मेल आ रही थी। परिजनों के मुताबिक लगता है कि बदमाशों ने यहां भोजन भी किया होगा। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

डायल 100 पर नहीं रिसीव हुआ फोन      
अश्वनी को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। ग्रामीण गोली चलने की आवाज पर जाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कई पुलिस को बुलाने के    लिए डायल 100 पर फोन किया। ग्रामीणों के मुताबिक फोन रिसीव नहीं    हुआ। ग्रामीणों ने किसी परिचित को फोन किया। उसने गढ़ीपुख्ता पुलिस      को फोन किया। इसके बाद सुबह चार बजे पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस रवैये के प्रति रोष जताया।       

सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - शैलेंद्र कुमार शर्मा, एसओ गढ़ीपुख्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed