फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The victim in the attack on the seven nominated

पीड़िता पर हमले में सात नामजद

Sun, 16 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 16 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The victim in the attack on the seven nominated
कैराना। दुराचार पीड़िता द्वारा फैसला नहीं मानने पर हमलावरों ने पीड़ित महिला को गोली मार कर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने घायल महिला के भतीजे की तहरीर पर सात आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 विदित रहे कि शुक्रवार सुबह साढे़ 10 बजे 35 वर्षीय महिला को उस समय गोली मार कर घायल कर दिया था। जब वह दुराचार के आरोपियों के फैसले के दबाव को नहीं मानते हुए मुजफ्फरनगर कोर्ट में तारीख पर जा रही थी।
विज्ञापन


महिला गांव के बाहर स्थित बनजारा बस्ती के निकट पहुंचकर किसी वाहन के इंतजार में खड़ी थी कि तभी ईख के खेत से सात हमलावरों ने निकल कर महिला के ऊपर तमंचों से फायर कर दिया था। महिला को तीन गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का उपचार मेरठ के प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। उधर, मामले में कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि महिला के भतीजे रियासत की तहरीर पर शमशाद, इरशाद, इसरार, जिंदा, जमील निवासी दभेड़ी खुर्द व सरवर, नीर निवासी खुरगान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी 
कांधला। एक माह पूर्व अपहृत महिला से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने और थाने लाने के बाद साठगांठ करके छोड़ दिया। उसने उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर चेतावनी दी है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेगी।

उधर, पुलिस का दावा है कि आरोपी पकड़ा ही नहीं गया, थाने से छोड़ने का आरोप बेबुनियाद है।  कस्बा कांधला के एक मोहल्ला निवासी महिला एक माह पूर्व अपनी पांच माह की बच्ची को कस्बे के एक चिकित्सक से दवाई दिलाने के लिए गई थी। इसी बीच महिला संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी की तहरीर देकर महिला और बच्ची को बरामद करने की मांग की थी। कई दिन पूर्व पुलिस ने महिला और कस्बा निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर थाने पर ले आई।

 सूचना पर महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी युवक और उसके साथी ने उसका अपहरण किया। इसके बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर रखा गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला के अनुसार पुलिस ने दो दिन पूर्व हरियाणा के एक गांव से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पर ले आई। महिला एवं उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ करके रात में ही थाने से छोड़ दिया।


महिला ने आरोपी युवक पर कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।  मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष शौकेंद्र पाल का कहना है कि महिला युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी। दोनों शुक्रवार को थाने पर पहुंचे। महिला के भाई ने महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का बयान दर्ज कर उसके भाई की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed