फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two sides clash on illegal mining

अवैध खनन पर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 01 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 01 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The two sides clash on illegal mining
Fight
झिंझाना। बिडौली यमुना पुल पर अवैध वसूली करने तथा विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए सहित संगीन धाराओं में मुकदमा   दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


शामली निवासी अमित शर्मा ने झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर वह अपने साथी रवि के साथ बिडौली गए थे, उसी दौरान स्कार्पियो सवार परमाल और राहुल राठी ने दोनों पर हमला कर दिया और उनसे लूटपाट की। आरोप है कि इसी दौरान सुमित राठी और शरद मलिक वहां पर आ गए।     इन लोगों ने परमाल व उसके साथी को यह कहते हुए भगा दिया कि तुम रेत से भरी गाड़ी निकलवाओ इनको हम संभाल लेंगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पुलिस आ गई। मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित राठी, शरद मलिक, परमाल तथा राहुल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से परमाल निवासी मंगलौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह अपने साथी राहुल राठी के साथ 25 फरवरी की रात करनाल से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान यमुना पुल पर बोलेरो सवार चार व्यक्ति अवैध वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि टोकने पर उनमें से दो ने मारपीट करते हुए तमंचे दिखाकर दो लाख रुपये की मांग की और 19500 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने उन पर फायर भी किया। शोर शराबा होने पर मौके पर और लोग आ गए और दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान सुमित राठी और शरद मलिक भी वहां पर आ गए, दोनों को देखकर वहां से अमित शर्मा ओर रवि जागलान ने फैसले की बात कही। पीड़ित की तहरीर पर    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, रंगदारी मांगना, लूट करना तथा मारपीट करने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शामली निवासी सरफराज ने सुमित राठी और शरद मलिक के खिलाफ जान की धमकी देने और गाली गलौज करने की एनसीआर दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed