Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A truck ran over a young man buying stuff by the roadside, killing him

Jaunpur News: सड़क किनारे सामान खरीद रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A truck ran over a young man buying stuff by the roadside, killing him
मछलीशहर वाराणसी हाइवे पर चौकी कला नहर पुल के पास दुर्घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद
जौनपुर।
विज्ञापन

दिवाली पर घर-आंगन रोशनी से जगमगा रहे थे। इसी बीच सड़क हादसों ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। दिवाली की रात से लेकर अगले दिन तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। कहीं ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की जान चली गई तो कहीं बाइक की टक्कर और दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसा : 1
मुंगराबादशाहपुर : सुजानगंज रोड पर रायपुर स्थित राघव महाविद्यालय के पास सोमवार की रात करीब 10:30 बजे ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सुजानगंज थाना क्षेत्र के शेषपुर-अहिलादपुर निवासी अंकित तिवारी (29) घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। परिजन उन्हें सीएचसी सुजानगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मृतक के भाई विकास तिवारी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन की तलाश कर रही है। इसी थाना क्षेत्र के पूरऊपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कोदहूं निवासी महेंद्र कुमार गौतम (38) की मौत हो गई। वह सड़क किनारे सामान खरीद रहे थे, तभी प्रयागराज की ओर जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार बाइक सवार और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हादसा : 2
सिरकोनी : जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में सोमवार की सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में चकपहलवान ताहिर निवासी विशाल विश्वकर्मा (22) घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा सभाजीत विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया कि विशाल अपने दोस्त नरेंद्र पटेल के साथ लाइन बाजार में कपड़े लेने जा रहे थे। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी कमलनयन दूबे ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा : 3
सुइथाकला : सरपतहा थाना क्षेत्र के बरौत स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में असरफपुर निवासी अनीता (45) घायल हो गई। उन्हें पहले राजकीय पुरुष अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed