{"_id":"5b18275b4f1c1b254d8b518f","slug":"the-son-of-the-businessman-shot-on-the-wall-of-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विराेध पर व्यापारी के बेटे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विराेध पर व्यापारी के बेटे को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने कार सवार व्यापारी और उनके बेटे से लूटपाट की। विरोध करने पर व्यापारी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस घटना की जांच करने में लगी है। मूलरूप से गांव खंद्रावली निवासी प्रदीप कुमार का परिवार काफी समय से शामली में रहता है, जबकि गांव खंद्रावली में उनकी किरयाना की दुकान हैै। मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करने के बाद व्यापारी प्रदीप और उनका बेटा रोहित कार से शामली जा रहे थे।
जब वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर खंद्रावली पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर चले, तो सड़क पर पड़ा पेड़ देखकर उन्होंने कार रोक ली। इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए लूटपाट करने लगे। व्यापारी के पुत्र रोहित ने विरोध किया, तो उस पर गोली चला दी। रोहित के हाथ में गोली लगी। इसके बाद व्यापारी से 55 हजार की नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश कराने के लिए चेकिंग कराई।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली। व्यापारी के घायल पुत्र रोहित को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पीड़ित व्यापारी प्रदीप ने बुधवार सुबह अपने परिजनों के साथ कांधला थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
चेन लुटेरों को लेकर आई हरियाणा पुलिस ः शामली। हरियाणा के करनाल जनपद की पुलिस टीम बुधवार शाम दो चेन लुटेरों को साथ लेकर शामली कोतवाली पहुंची। पुलिस टीम ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने करनाल जनपद में लूटी गई सोने की चेन शामली में किसी सराफ के यहां बेची हैं। इसी के चलते सराफ के यहां से लूटी गई चेन बरामद करने आए हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मांग की कि स्थानीय पुलिस को साथ भेजकर सराफ के यहां दबिश दिलाई जाए।