फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The place varies

ठिकाना बदलता रहता है फुरकान

Wed, 29 Mar 2017 11:49 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
The place varies
- फोटो : demo pic
शामली। कैराना के सराफ से रंगदारी मांगने वाला बदमाश फुरकान पुलिस से कई कदम आगे चल रहा है। पुलिस छापे की भनक लगते ही वह अपना ठिकाना बदल देता है। कभी हरियाणा के सोनीपत में तो कहीं बागपत में छिप जाता है। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें डाल रही है। हालांकि पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल पा रही है।   
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व कैराना कस्बा के सराफ रामअवतार वर्मा से कुख्यात बदमाश ने उनकी दुकान पर पहुंचकर रंगदारी मांगी थी। फुरकान खुद ही बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचा था। उसके बाद व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस फुरकान को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई। फुरकान को शरण देने और पूर्व में उसकी जमानत कराने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद फुरकान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुरकान हर पांच दिन में अपना ठिकाना बदल रहा है। पूर्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि फुरकान हरियाणा के सोनीपत में किसी परिचित के यहां जाकर छिपा हुआ है। जब तक पुलिस को उसके इस ठिकाने का पता लगा और वहां दबिश दी, तब तक फुरकान वहां से फरार हो गया। इसके बाद मालूम चला कि फुरकान ने बागपत में किसी के यहां शरण ली है। इसके बाद पुलिस ने बागपत में भी दबिश दी, मगर फुरकान वहां से भी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह फुरकान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। वहीं, सर्विलांस के जरिये भी फुरकान की सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि फुरकान की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगी हुई हैं। सटीक सूचना मिलने पर जल्द ही फुरकान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जेल के साथियों पर है पुलिस की नजर  
कुख्यात फुरकान को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी पुलिस की नजर उन बदमाशों पर भी है, जो पूर्व में फुरकान के साथ जेल में बंद रहे। ऐसे कई बदमाशों के बारे में पुलिस ने ब्योरा जुटाया है। साथ ही अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। दबाव बनाने के लिए फुरकान के रिश्तेदारों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

फुरकान का साथी रफाकत गिरफ्तार  
कैराना। सराफा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश फुरकान के साथी रफाकत को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि फुरकान ने उसे रंगदारी की रकम वसूलने के लिए भेजा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। बीते शुक्रवार को फुरकान ने कैराना में सराफा व्यापारी रामअवतार वर्मा की दुकान पर पहुंचकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कस्बा के व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया था। व्यापारियों ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह से मुलाकात कर फुरकान सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की थी। सांसद ने कार्रवाई के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब तक फुरकान पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका है।  

गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही आठ टीमें
कैराना। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा नेे फुरकान की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें दौड़ा रखी हैं। एएसपी अनिल कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम ने मंगलवार रात हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़ी बेसको में फुरकान के छिपे होने की सूचना पर दबिश दी। लेकिन फुरकान पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने यमुना पुल से फुरकान के साथी रफाकत निवासी गढ़ी बेसको को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि रफाकत को फुरकान ने सराफा व्यापारी रामअवतार से रंगदारी की रकम वसूलने के लिए भेजा था, लेकिन उससे पहले ही रफाकत को यमुना पुल से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।



एसपी ने ली पुलिसकर्मियों की मीटिंग
कैराना। मंगलवार रात भी एसीप और एएसपी ने कैराना कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मीटिंग ली। इस दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी एपी भारद्वाज और सीओ भूषण वर्मा के साथ लंबी मंत्रणा हुई, जिसमें फुरकान की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई गई तथा संभावित ठिकानों पर दबिश देने पर चर्चा हुई। इसके बाद क्राइंम ब्रांच और कैराना कोतवाली पुलिस ने कस्बा कैराना में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ करने के बाद बुधवार सुबह उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed