फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The panchayat called for fighting the evils, fighting themselves

बुराइयों से लड़ने को बुलाई पंचायत, खुद ही लड़ बैठे

Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
The panchayat called for fighting the evils, fighting themselves
meeting - फोटो : अमर उजाला
कांधला। नशाखोरी और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए गांव गढ़ी दौलत में सर्वसमाज की पंचायत हुई। इस दौरान पंचायत में ही दो पक्षों में विवाद हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में सोमवार शाम नशाखोरी पर पाबंदी लगाने के लिए सर्वसमाज के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें आसपास के गांव से भी काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन


पंचायत में लोगों ने दहेज प्रथा, नशाखोरी के साथ ही गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने पर जोर दिया। पंचायत का नेतृत्व कर रहे गंगेरू ग्राम प्रधान के पति संजीव कुमार, पूर्व प्रधान मतलूब और पूर्व प्रधान उमरदीन ने कहा कि बुराइयों के खिलाफ सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही एक कमेटी बनाकर नशाखोरी, शराब बिक्री और अन्य बुराइयों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी बीच पंचायत में सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जंग ने कहा कि बुराइयां दूर होनी चाहिए, लेकिन गांव में विकास कार्य भी होने जरूरी है। इस बात को लेकर पंचायत में मौजूद प्रधान पक्ष की ओर से अफजाल ने राशिद की बात का विरोध कर दिया। इस पर दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। फिर दोनों पक्षों के समर्थकों में तनातनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इससे पंचायत में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के दौरान पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने कांधला थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पंचायत में दो पक्षों के लोगों में विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed