फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The murder was on remand, pistol recovered

हत्यारोपी को रिमांड पर , पिस्टल बरामद

Sat, 24 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The murder was on remand, pistol recovered
- फोटो : फाइल फोटो
कैराना। प्रदीप उर्फ लीलू हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


21 जुलाई की रात तीतरवाड़ा में कार सवार बदमाशों ने प्रदीप उर्फ लीलू की हत्या कर दी थी। लीलू के पिता तोफा ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान तीतरवाड़ा निवासी शफात उर्फ मोटा का नाम प्रकाश में आया था। एक माह पूर्व सहारनपुर एसओजी ने कार लूट कर भागते समय शफात और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में शफात मोटा सहारनपुर जेल में बंद है। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर शफात को सहारनपुर जेल से 24 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लाया गया।
विज्ञापन


 उसकी निशानदेही पर ग्राम डूंडूंखेडा और तीतरवाड़ा के बीच जंगल में बने एक समाधि स्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल तथा कारतूस बरामद कर लिया गया। रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार दिए रुपये मांगने पर फायरिंग ः मोरना। गांव कम्हेड़ा में उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार ने एक युवक पर उसके ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।      


दुकानदार नजर मोहम्मद पुत्र सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि गांव का ही सईदूलजमा पुत्र अकरम अपने मोबाइल में 300 रुपये का रिचार्ज कराने आया था। मेरे द्वारा उधार के रुपये मांगने पर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed