फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The murder of the man by calling from home

घर से बुलाकर युवक की हत्या

Mon, 23 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 23 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The murder of the man by calling from home
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। गांव मंटीहसनपुर में शनिवार देर रात घर से बुलाकर युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को गांव में ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता ने गांव के पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज          कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की तहकीकात में जुटी है।  
विज्ञापन


गांव मंटीहसनपुर निवासी मोहित पुत्र सुरता दिल्ली के नरेला में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दीपावली की छुट्टी पर वह अपने घर आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और उसको बाहर बुलाया गया। हालांकि मोहित फोन पर बुलाने पर बाहर नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव के ही लोकेश पुत्र नंदरूफ, दीपक व प्रशांत पुत्रगण लोकेश, रवि पुत्र ऋषिपाल व विक्रम पुत्र जयपाल व कुछ अज्ञात लोग घर आए और मोहित को घर से बुलाकर साथ ले गए। कई घंटे तक भी मोहित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब पांच बजे अशोक के मकान के पास मोहित का शव पड़ा मिला।

युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाभवन थाना प्रभारी एमएस गिल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा् भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस मामले में मृतक के पिता की ओर से हत्यारोपी लोकेश, उसके पुत्र दीपक व प्रशांत, रवि और विक्रम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।  


उधर, थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से पांच हत्याभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।          जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed