फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dispute then becoming a cemetery gate

कब्रिस्तान के गेट का विवाद फिर गरमाया

Mon, 05 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The dispute then becoming a cemetery gate
- फोटो : amar ujala
शामली। कस्बा थानाभवन में हजरत मौलाना अशरफ अली थानवी के कब्रिस्तान के गेट का विवाद फिर गरमाने लगा है। कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि थानाभवन पुलिस ने दूसरे पक्ष के दबाव में आकर कब्रिस्तान में टीन शेड तोड़ दिया और अभद्रता की गई। 
विज्ञापन


कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक मौलाना नजमुल हसन ने अन्य लोगों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र भेजकर थानाभवन पुलिस की हरकत की निंदा की है। उन्होंने बताया कि हजरत मौलाना अशरफ अली थानवी कब्रिस्तान के पास ही मदरसा संचालक इनामुल्ला ने गेट खोल दिया, जिससे विवाद की स्थिति हो गई।
विज्ञापन


कब्रिस्तान कमेटी गेट बंद कराना चाहती है, जबकि मदरसा संचालक इनामुल्ला पक्ष गेट खोलने के पक्ष में है। मामला वक्फ बोर्ड के समक्ष भी पहुंचा था। फिर मौलाना नजमुल हसन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना नजमुल हसन ने बताया कि रविवार दोपहर थानाभवन थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के दबाव में आकर कब्रिस्तान में पहुंचकर वहां काफी समय पुराना टीन शेड तोड़ दिया और विरोध करने पर लोगों के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को हाईकोर्ट का आदेश भी दिखाया गया, मगर थानाभवन थाना पुलिस ने एक नहीं सुनी।

पुलिस की इस हरकत की वजह से लोगों को आहत किया गया है। उन्होंने मांग की है कि कब्रिस्तान में पहुंचकर तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए। 



उधर, थानाध्यक्ष थानाभवन नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मौलाना नजमुल हसन पक्ष द्वारा कब्रिस्तान में लगाया एक टीन शेड इसीलिए हटाया गया, हाईकोर्ट से कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किसी से अभद्रता नहीं की। दोनों ही पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed