{"_id":"588ce8d44f1c1b0f71cf4b10","slug":"the-death-of-the-farmer-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में घायल किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में घायल किसान की मौत
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।घर में घुसकर ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों द्वारा की गई फायरिंग में गोली से घायल हुए किसान ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे ने प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
शनिवार शाम ग्राम प्रधान रामलखन अपने साथ अपने भतीजे मोनू और साथी परमाल, नितिन और विपिन के साथ किसान मांगेराम के घर गया था। आरोप है कि इनकी ओर से रंजिश के चलते की गई फायरिंग में मांगेराम को गोली लग गई। इस दौरान बीच-बचाव में आई पत्नी भी हमले में घायल हो गई थी। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे।
गंभीर अवस्था में किसान को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिले के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन रास्ते में ही किसान की मौत हो गई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। किसान की मौत से परिवार के लोगों में मातम पसरा है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बेटे की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दो टीमें बनाई है। शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।