{"_id":"5835ebe24f1c1b2b2513c3f0","slug":"the-couple-unconscious-looted-jewelery-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को बेहोश कर लूटे जेवरात, नगदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को बेहोश कर लूटे जेवरात, नगदी
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में गैस एजेंसी कर्मचारी घर में घुसकर पति-पत्नी को बेहोश कर जेवरात लूट ले गया। अस्पताल में होने आने पर दोनों ने घटना बताई तथा पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मामले की जांच की जा रही है।
गजेंद्र व उसकी पत्नी कृष्णा पंजाबी कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक पच्चीस वर्षीय युवक आया और उसने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर केवाईसी के नाम पर कागज दिखाने के लिए कहा। गजेंद्र ने उसको बैठक में बैठा लिया।
इस दौरान युवक ने चाय बनाकर लाने की बात कही। कृष्णा देवी रसोई से चाय बनाकर ले आई और युवक के सामने चाय रखकर दोबारा रसोई से बिस्किट लेने के लिए चली गई। गजेंद्र ने बताया कि इसी दौरान युवक ने उसको कागज लाने के बहाने दूसरे कमरे में भेज दिया।
विज्ञापन
इसी बीच युवक ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। कागज लेकर आने के बाद गजेंद्र व कृष्णा देवी ने बैठक में युवक के साथ चाय पी और कुछ ही देर में दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद युवक ने महिला के हाथ से कंगन, कानों से कुंडल, गजेंद्र की जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए और वहां से फरार हो गया।
शाम को पड़ोस की महिला घर में पहुंची तो दोनों को बेहोश देखकर उनकी लड़की को फोन किया तथा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर होश में आने के बाद महिला ने सारी घटना बताई। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।