फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The couple robbed on the strength of the gun

दंपति को तमंचे के बल पर लूटा    

Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The couple robbed on the strength of the gun
पिंडौरा में ग्रामीणों के साथ कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
शामली के ऊन क्षेत्र के गांव पिंडौरा में बुधवार रात बदमाशों ने एक मकान में घुसकर दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट मचाई, जबकि दो मकानों में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

      
ऊन चौकी क्षेत्र के गांव पिंडोरा निवासी विक्रम सिंह के घर में बदमाश घुस गए बदमाशों ने वहां से एक लाख 80 हजार रुपये नगद, दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बदमाशों ने गांव के ही सुरेशपाल के मकान को अपना निशाना बनाया तथा वहां से 10 हजार नगद, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। रात करीब पौने दो बजे ओमबीर पुत्र महेंद्र के मकान में घुस गए। तभी ओमवीर और उसकी पत्नी रेखा जाग गई। दोनों ने चारपाई से उठने का प्रयास किया, तो दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

ओमवीर के सामने करीब पंद्रह मिनट तक बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में लूटपाट की। यहां से बदमाश 11 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद ओमवीर ने शोर मचाया तो ग्रामीण जाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी भगवत सिंह, ऊन चौकी प्रभारी अवनीश अष्टवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी जगदीश शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा जल्द ही बदमाशों के पकड़े जाने का आश्वासन दिया ।       
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट को चोरी बनाने में माहिर ऊन पुलिस       
ओमवीर ने बताया कि जब बदमाश उनके घर में घुसे तो वह अपनी पत्नी के साथ बाहर बरामदे में सो रहा था। उसी दौरान वह दोनों जाग गए। बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट पर ले लिया तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाशों ने पंद्रह मिनट तक उनके सामने घर में लूटपाट की और बाद में फरार हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को यही घटना बताई, लेकिन पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई। वहीं, पिंडौरा गांव के कपिल का कहना है कि रात करीब दो बजे उन्होंने 22 बार डायल 100 पर कॉल करके घटना की सूचना देनी चाही। ताज्जुब है कि कॉल का कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed