{"_id":"6b17d47b45fa0ddf8a26adb0ed37613d","slug":"the-bride-and-groom-s-car-rushed-crooks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन की कार को ले भागे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा-दुल्हन की कार को ले भागे बदमाश
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पानी लेने के लिए रुकी दूल्हा-दुल्हन की कार को बदमाश तमंचे के बल पर ले भागे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश लूटपाट कर दोनों को कार समेत सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। मंगलवार को दूल्हा परिजनों आैर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी।
सोमवार रात हरियाणा के सफीदो थाना क्षेत्र के गांव मोहाना निवासी प्रदीप की नानौता क्षेत्र के गांव माही से शादी के बाद दुल्हन के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहा था। कार में दो बच्चे भी साथ थे। करीब साढ़े नौ बजे जब वह कैराना के शामली बस स्टैंड पर पहुंचे, तो उन्होंने पानी लेने के लिए कार रोक ली।
इस दौरान चालक पानी लेने के लिए उतर गया। तभी पीछे से डस्टर कार से दो बदमाश उतरे और कार में बैठे बच्चों को उतार दिया और कार को लेकर भाग निकले। जिस पर चालक और बच्चों ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास दूल्हे की कार को छोड़कर साथ चल रही दूसरी कार में बैठकर फरार हो गए। बदमाश यमुना पुल स्थित यूपी पुलिस चेक पोस्ट के बैरियर और पुल के पार हरियाणा पुलिस के बैरियर को तोड़ कर भाग निकले। पुलिस दूल्हे की कार को वापस कोतवाली लाई। जहां नया जोड़ा काफी डरा हुआ था।
घटना से बारातियों में भी दहशत बनी हुई थी। इस दौरान बदमाश दूल्हे और दुल्हन के सोने के जेवर भी लूट कर ले गए। बाद में पुलिस ने बारातियों और दूल्हा दुल्हन को पानीपत थाने की सीमा तक पहुंचाया। मंगलवार को दूल्हा गांव मोहाना प्रदीप अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। बताया कि दोनों बदमाशों के पास पिस्टल थी। उनसे करीब तीन लाख के सोने के गहने लूटे गए। उधर, कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।