{"_id":"b08c3a2c351b2a97fe1a12b0a302cae1","slug":"temple-demolition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरों ने वेदी खंडित की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरों ने वेदी खंडित की
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे के श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी कर वेदी को खंडित कर दिया गया। सूचना मिलते ही समाज के लोग पहुंच गए। तो उन्हें देखकर आरोपी भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना से समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। घटना को लेकर तहरीर दी गई है।
मोहल्ला सरावज्ञान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार देर शाम कुछ लोगों के घुसे होने की सूचना मिली। जिस पर समाज के दीपक जैन, मनोज जैन, विशाल जैन अन्य लोगों को लेकर मंदिर में पहुंचे। जहां चार युवक मंदिर में चोरी कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने वहां रखी वेदी को भी खंडित कर दिया। जैन समाज के लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी भागने लगे।
लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी शीलचंद्र को हिरासत में ले लिया। मामले में नत्थूमल जैन की ओर से तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।