फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager's murder was a remand

किशोरी के हत्यारोपी की मिली रिमांड

Thu, 24 Dec 2015 12:20 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 24 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैराना।  एक साल पूर्व जहानपुरा में संघर्ष के दौरान किशोरी की हत्या के मामले में सरेंडर कर जेल हत्यारोपी की रिमांड मंजूर हो गई। शुक्रवार को पुलिस हत्यारोपी को आठ घंटे की रिमांड पर लाएगी। इसके अलावा कांधला रोड पर लूट के आरोपी की भी रिमांड के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया जनवरी माह में गांव जहानपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान 17 वर्षीय सन्नो की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी (इरफान उर्फ फान्ना और उसका भाई रिजवान निवासी जहानपुरा) एक सप्ताह पूर्व बुलंदशहर सीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद  कैराना पुलिस ने  आरोपी रिजवान की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया। इसके बाद न्यायाधीश के आदेश जारी हो गए। अब पुलिस आरोपी रिजवान को रिमांड पर लाएगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया हत्यारोपी को शुक्रवार को आठ घंटे की रिमांड पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आठ जुलाई 2014 की सुबह छह बजे कांधला रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर छह बदमाशों ने मेरठ से कैराना पशु पैठ में आ रहे पशु व्यापारी हाजी आफताब से हथियारों के बल पर 22 लाख लूट लिए थे। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया लूट का एक आरोपी अकरम निवासी खालापार मुजफ्फरनगर वर्तमान समय में सहारनपुर जेल में है। अकरम को रिमांड पर लेने के लिए एसीजीएम कैराना कोर्ट में आवेदन किया। कोर्ट से आदेश प्राप्त करके आरोपी अकरम को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed