{"_id":"5918a4df4f1c1b2e14850c6f","slug":"teenager-hostage-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर मांगा नंबर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर मांगा नंबर
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। युवती का नंबर पाने के लिए एक युवक ने उसकी छोटी बहन का अपहरण कर लिया। युवक ने उसको बंधक बनाकर उससे नंबर पूछा। नंबर नहीं देने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के गांव में मनचले युवक ने गांव की एक किशोरी को अगवा कर लिया तथा एक कमरे में बंद कर दिया। युवक ने किशोरी से उसकी बड़ी बहन का नंबर मांगा, लेकिन किशोरी ने नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उसको धमकी दी कि तुम्हारी बहन की उसके पास अश्लील वीडियो क्लिप है, उसको वह सार्वजनिक कर देगा। उसके बाद भी किशोरी के न मानने पर आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर चौसाना चौकी पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।