फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tamanche ke bal par kishori se duskarm

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी किशोरी के साथ एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किशोरी की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम नोकुआं रोड निवासी एक किशोरी को मोहल्ला सरवरपीर निवासी युवक अपने साथ ले गए। आरोप है कि उनमें से एक ने किशोरी के साथ मकान में तमंचे से डरा धमका कर दुष्कर्म किया। शाम तक जब किशोरी घर पर नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई तथा उसने किशोरी के बारे में मोहल्ले में लोगों से पूछा। किशोरी की मां आरोपी युवकों में से एक की चाची के घर पहुंची तो देखा कि वहां पर उसकी पुत्री बदहवास अवस्था में पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन

 

इसके बाद वहां से तीनों युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने अपनी मां के साथ कोतवाली में आकर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने शाहरुख, सलमान और जाकिर निवासी सरवरपीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed