{"_id":"5a70b9444f1c1b90268b7600","slug":"tackle-nomination-papers-contest-two-elections-in-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति चुनाव में दो पक्ष भिड़े, नामांकन पत्र फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभापति चुनाव में दो पक्ष भिड़े, नामांकन पत्र फाड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन/जलालाबाद। साधन सहकारी समिति हसनपुर लुहारी में सभापति और उपसभापति पद के चुनाव में नामांकन के निर्धारित समय को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगे और नारेबाजी के साथ हंगामा हुआ।
हाथापाई के दौरान नामांकन पत्र तक फाड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। इसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया। वहीं, नामांकन पत्र फाड़ने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा और अनिल टीनू सहित उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में साधन सहकारी समिति हसनपुर लुहारी के सभापति और उपसभापति चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा पक्ष के से जीतराम सिंह ख्यावड़ी आदि ने नामांकन पत्र जमा करा दिए। इसके बाद भाजपा नेता ठाकुर सोहनबीर पक्ष के नरेश सैनी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे, तो शेर सिंह राणा पक्ष ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
शेर सिंह राणा पक्ष का कहना था कि नामांकन पत्र जमा करने का समय 12 बजे तक निर्धारित है। वहीं, ठाकुर सोहनवीर पक्ष अपने नामांकन पत्र जमा कराने पर अड़ गया। उनका कहना था कि निर्वाचन अधिकारी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें नामांकन पत्र ही देरी से मिला। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। जमकर नारेबाजी के साथ हाथापाई हो गई तथा नामांकन पत्र भी फाड़ दिए गए। एक दूसरे पर नामांकन पत्र फाड़ने के आरोप लगाकर दोनों पक्ष के लोग हंगामा करने लगे।
इसकी सूचना पर एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, सीओ थानाभवन वीरपाल सिंह, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग करते हुए मौके से हटाया गया। कई घंटे तक गहमागहमी चलती रही।
एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि विवाद होने के कारण सहकारी समिति के सभापति और उपसभापति पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सहायक निबंधक के माध्यम से निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई है।
उधर, इसके बाद निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार ने नामांकन पत्र फाड़ने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा और अनिल टीनू सहित इनके समर्थकों के खिलाफ थानाभवन थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा और अनिल टीनू सहित इनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
निर्वाचन अधिकारी की लापरवाही से हुआ विवाद
साधन सहकारी समिति चुनाव में निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार की लापरवाही के कारण ही विवाद उत्पन्न हुआ है। समय रहते हुए निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में देरी की है और तबियत खराब होने की बात कहते रहे।