फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunheti episode from the accused under arrest

सुन्हेटी प्रकरण के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sunheti episode from the accused under arrest
- फोटो : demo pic
कैराना। अकबरपुर सुन्हेटी में ब्रह्मपाल की हत्या के 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पायी है, जबकि 5 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को अखिल भारतीय निषाद कश्यप युवा मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गांव पहुंची तथा पीड़ित परिवार से मिल कर इंसाफ व सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


20 नवंबर की रात ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी निवासी ब्रह्मपाल की अपने घेर में सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी थी। जबकि इससे 7 माह पूर्व उसके ब्रह्मपाल के भाई संगत की पत्नी गुड्डी को अपहरण, दुराचार करके हत्या करने के बाद शव को यमुना में डाल दिया था। दोनों ही हत्याओं में दूसरे समुदाय के लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 नवंबर की रात ब्रह्मपाल की हत्या के मामले में ब्रह्मपाल के भाई रमेश ने दूसरे समुदाय के 6 हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के समय एसपी डा. अजय पाल ने मौके पर जाकर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। 

 दो दिन बाद पुलिस ने एक हत्यारोपी सबदर निवासी अकबरपुर सुन्हेटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं बाद में हत्या के 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार 5 आरोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी।


उधर मंगलवार को अखिल भारतीय निषाद कश्यप युवा मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कश्यप आशु खोकर अकबरपुर सुन्हेटी पहुंची तथा पीड़ित परिवार से मिली। इस दौरान मृतक ब्रह्मपाल के भाई रमेश ने कहा कि उनके परिवार के साथ दो घटनाएं होने के बाद नेता तो बहुत आए, लेकिन केवल आश्वासन देकर चले गये। किसी ने भी उनकी सहायता नहीं की। जिस पर आशु खोकर ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed