फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students with knives attacked a death

छात्रों पर चाकुओं से हमला, एक की मौत

Tue, 01 Mar 2016 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 01 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students with knives attacked a death
शामली। शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड पर टेंपू में बैठे छात्रों पर पांच युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने छात्रों पर चाकुओं से वार किया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही आला अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल छात्रों ने पांचों हमलावरों के नाम भी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी शिवम मलिक (21) पुत्र अनिल सोमवार को शामली में बीए का फार्म भरने के लिए आया था। फार्म भरने के बाद वह साथियों शिवम पुत्र मुकेश निवासी लिलौन, गांव लांक में ही अपनी मौसी के यहां रह रहे बागपत के कंडेरा निवासी शेखर पुत्र नरेश के साथ बुढ़ाना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां पर तीनों दोस्त टेंपू में बैठकर बात कर रहे थे। तभी पांच युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। भरे बाजार चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों में से एक ने शिवम मलिक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। हमलावरों ने शिवम व शेखर को भी चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। शोर होने पर युवक वहां से भाग निकले। लोगों ने घायल तीनों छात्रों को पास के ही नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां शिवम मलिक ने दम तोड़ दिया। जबकि शिवम और शेखर की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन भी पहुंच गए। एसपी विजय भूषण, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा पुलिस बल के साथ पहुंचे।
 एसपी ने घायल छात्रों से भी बातचीत की।

घायल छात्रों ने हसनपुर निवासी भौददा, सचिन भगत, कल्लू, स्टार व भीम बहावड़ी को हमले का आरोपी बताया है। परिजनों ने पुलिस को आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

परिवार में अकेला लड़का था शिवम
मृतक छात्र शिवम मलिक तीन बहनों में अकेला भाई था। उसने शहर के ही किसान इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी। बीए का प्राइवेट फार्म भरने के लिए वह शामली आया था। उसकी हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की वजह नहीं हुई स्पष्ट
छात्रों पर हमला करने वाले आरोपी लांक के निकट के गांवों के हैं। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पांचों हमलावर युवक छात्रों को जानते हैं। घायल छात्रों ने भी पांचों हमलावरों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। हालांकि इस हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed