{"_id":"58694d8c4f1c1b425ceee164","slug":"students-enter-ncr-in-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर हमले में एनसीआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों पर हमले में एनसीआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। शनिवार को नववर्ष उत्सव के दौरान सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में दर्जनों युवकों द्वारा दीवार फांदकर घुसकर छात्रों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा होकर ग्रामीण और अभिभावक भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मनमानी के आरोप लगाए। भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता करके कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि शनिवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे समारोह के दौरान दो छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में एक पक्ष की ओर से करीब 40 छात्र-छात्राएं लाठी डंडे लेकर स्कूल के अंदर पहुंचे। उन्होंने यहां छात्रों पर हमला कर दिया। इससे कुछ छात्र और अध्यापक घायल हो गए।
इसी मामले में रविवार को क्षेत्र के ग्रामीण और कस्बे के लोग भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। लोगों का आरोप था कि स्कूल के अंदर छात्रों पर दिनदहाड़े हमले के बाद भी पुलिस ने स्कूल प्रबंधक पर दबाव बनाते हुए अज्ञात में तहरीर लिखवा ली। इस मामले में पुलिस केवल एनसीआर दर्ज कर आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहपत के प्रधान बिल्लू, रमेश मुखिया, रविंद्र पूर्व प्रधान उंच्चागांव, शिव कुमार रोड , त्रिलोक चंद प्रधान ऐरटी, यशपाल पूर्व प्रधान बीनडा, सोनू बीनडा, राजकुमार, हरपाल सिंह भूरा, ब्रहमपाल, डा राम कुमार आदि मौजूद रहे। उधर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर मामले में अभद्रता और धमकी की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली है।