{"_id":"5740b4254f1c1b8b20ac776b","slug":"students-at-manipulating-young-men-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ पर युवकों की धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ पर युवकों की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 22 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के रेलवे रोड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला शांतिनगर निवासी तीन छात्राएं रेलवे रोड पर ट्यूशन पढ़ने जाती हैं। कुछ दिन से उन्हें दो युवक परेशान कर रहे थे और आते जाते उनका पीछा करते थे। इसकी वजह से छात्राओं ने ट्यूशन जाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने ट्यूशन न जाने का कारण पूछा, तो छात्राओं ने आपबीती बताई।
शनिवार को परिजनों ने छात्राओं से कहा कि तुम ट्यूशन पढ़ने जाओ, छेड़छाड़ करने वालों को हम देखेंगे। इसके बाद शनिवार सायं करीब चार बजे जब छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं, तो एसडीआरआर स्कूल के पास पहुंचने पर दो युवकों ने उन पर फब्तियां कसी। इसी दौरान छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए युवक रुपेश और उज्ज्वल से पुलिस पूछताछ कर रही है। वह दोनों लांक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से लिया जाता है। इसलिए इस मामले में भी जांच के बाद कार्रवाई होगी।