{"_id":"71a34ae752df0a8ddd0226db423cb637","slug":"sticks-out-in-dundakedha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंडाखेड़ा में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूंडाखेड़ा में चले लाठी-डंडे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव डूंडूखेड़ा में रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
गांव निवासी रामपाल व इमरान के बीच पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। सोमवार को फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले।
इमरान पक्ष के लोग रामपाल के घर में घुस गए और लाठी-डंडो से मारपीट करनी शुरू कर दी। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस गांव में पहुंची और लाठियां फटकारकर तितर-बितर किया। इस संघर्ष में रामपाल, उसकी पत्नी ऊषा व बेटा रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत के चलते बाहर रेफर किया गया है। इस मामले में इमरान व उसके अन्य साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।