फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sterrhea raped women

सरेराह युवतियों से छेड़छाड़

Fri, 20 Jul 2018 12:22 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 20 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sterrhea raped women
शोहदों - फोटो : amar ujala
शामली। नगर के आईसीआईसीआई बैंक के पास आने जाने वाली युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे युवक की पब्लिक ने पकड़ धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। शाम तक मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक नगर के आईसीआईआई बैंक के पास तिराहे पर खड़ा आती जाती युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन


एक युवती ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपी युवक को जमकर पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। उधर जिस आरोपी को पुलिस ने छेड़खानी के मामले में पकड़ा है वह पूर्व में भी कई बार छेड़खानी कर चुका है और कोतवाली पुलिस को उसको पकड़कर लाई थी।
विज्ञापन



सिफारिश में आने लगे हिमायती
कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली में लेकर आ गई। उसके पीछे-पीछे उसकी सिफारिश में परिजन भी आ गए तथा युवक को छुड़वाने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने हड़काकर थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे से शादी करने पर हत्या की धमकी
कैराना। शादी से एक दिन पहले पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और धमकी दी कि अगर दूसरी जगह शादी की, तो दूल्हे की हत्या कर दूंगा। पीड़िता के भाई की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

बताया कि उसकी बहन की शादी की तारीख तय हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार रात साढे़ 10 बजे पड़ोसी शोकिंद्र उनके घर में घुस गया। आरोप है कि उसकी बहन को दबोचकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। उसकी बहन ने शोर मचाया, तो आरोपी ने धमकी देकर कहा कि तेरी शादी किसी दूसरे युवक से नहीं होने दूंगा, यदि शादी हुई तो दूल्हे की हत्या कर दूंगा। इसके बाद शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग कमरे की तरफ आए, तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सिरफिरे की धमकी से उसके परिवार में दहशत बनी हुई है।


आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसकी बहन की शादी सकुशल संपन्न कराए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी शोकिंद्र निवासी ब्लाक कालोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed