फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sonta village Rasoolpur shot lovers

सोंता रसूलपुर गांव में प्रेमी युगल को गोली मारी

Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sonta village Rasoolpur shot lovers
shooting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में प्रेमी युगल को गोली मार दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नाजुक हालत में युवक मेरठ भेजा गया है, जबकि युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, युवक के चाचा ने युवती पक्ष के लोगों पर भतीजे को गोली मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक पर युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोंता रसूलपुर में जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद के बडे़ भाई कुर्बान की पुत्री फरहा का काफी समय से गांव के ही मोहसिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध से दोनों के परिजन खुश नहीं थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल युवक युवती के घर के बाहर पड़ा मिला, जबकि युवती भी घर के अंदर गोली लगने से घायल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक-युवती को थानाभवन सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मोहसीन ने पुलिस को बताया कि उसे जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद ने अपने घर बुलाया और पीटने के बाद गोली मार दी। फरहा बीच बचाव कराने आई, तो उसे भी गोली मार दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहसिन के चाचा मोहम्मद नाजिम ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि मोहसिन तीन माह से मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया हुआ था। दो दिन पूर्व ही मोहसिन गांव में आया था। बुधवार सुबह जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद ने मोहसिन को अपने घर बुलवाया और उसको गोली मारकर घर से बाहर फेंक दिया। लड़की को भी गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। मोहम्मद नाजिम ने बताया कि मोहसिन और फरहा कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। 

उधर, युवती के चाचा जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद की ओर से तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उसमें आरोप लगाया है कि आरोपी मोहसिन उसकी भतीजी से छेड़छाड़ करता था और बुरी नीयत रखता था। इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिजनों से की गई थी, परंतु युवक नहीं माना। बुधवार को युवती के निकाह की चिट्ठी आनी थी जिसको लेकर मोहसिन जबरन घर में घुस आया। उसने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। सीओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर आ गई है, दोनों ही तरफ से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामला संदिग्ध है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

कॉल करने पर भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस 
गंभीर रूप से घायल युवक-युवती को जब थानाभवन सीएचसी पर लाया गया, तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई। कई बार कॉल करने के बावजूद जब एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो विवश होकर घायल युवक को पुलिस अपनी सरकारी गाड़ी से जिला चिकित्सालय ले गई। युवती को उसके परिजन प्राइवेट कार से ले गए। 

अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों में नोकझोंक 
थानाभवन सीएचसी में युवक और युवती पक्ष के लोगों की भीड़ पहुंच गई            थी। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इससे पहले कि दोनों पक्ष वहां भिड़ पाते, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया।


गांव में तनाव, पुलिस तैनात 
घटना को लेकर सोंता रसूलपुर में युवक और युवती पक्ष के लोगों में तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोनों ही पक्षों को समझाया गया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें, अन्यथा दोनों पक्षों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed