फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six in attack sue

जानलेवा हमले में छह पर मुकदमा

Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six in attack sue
कोर्ट - फोटो : Pintrest
शामली। करीब एक माह पूर्व लांक में घर में घुसकर जानलेवा हमला करना तथा सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने  कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अरुण निवासी गांव लांक छह फरवरी को अपने मकान में ताऊ के लड़के देवेंद्र के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान छह लोग आए और उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते  उस पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसको मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन लूट ली और पीड़ित के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी जयंत पुत्र महिपाल, दीपक पुत्र तेजपाल, तेजपाल पुत्र जोरा, महिपाल पुत्र जोरा निवासी लांक तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed