फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   salami ki rasm par dulhon mein marpeet

सलामी की रस्म पर दूल्हों में मारपीट

Tue, 31 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
salami ki rasm par dulhon mein marpeet
बारात में बखेड़ा, दूल्हों में मारपीट। - फोटो : डेमो प‌िक
झिंझाना।  कस्बे के मोहल्ले में एक ही घर में आई दो बारात के दूल्हों में    सलामी के वक्त किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। काफी हंगामा होने पर पुलिस      को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में ही विदाई की रस्म पूरी करवाई गई।
विज्ञापन


कस्बे में कुरैशी बिरादरी में रविवार को एक परिवार में दो लड़कियों का एक साथ निकाह था। युवकों की बारात शाहपुर   और गढ़ी गांव से आई हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन दुल्हनों की विदाई से पहले जब दूल्हे की सलामी का समय आया तो एक दूल्हे को सलामी पर ज्यादा पैसे देने को लेकर कहासुनी हो गई। बात यहां तक पहुंची कि दोनों दूल्हों  में मारपीट तक हो गई। इसे    लेकर शादी समारोह में हंगामा   शुरू हो गया। 
विज्ञापन


मामला बढ़ा तो पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों    दूल्हों और उनके परिजनों को समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस की निगरानी में ही दोनों बारातों की विदाई कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि सलामी की रस्म के समय विवाद हो गया था। दोनों दूल्हाें और बारातियों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed