फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robbers came tenth student

लुटेरे निकले दसवीं के छात्र

Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Robbers came tenth student
शामली में लूट के आरोपियों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। क्राइम ब्रांच, आदर्श मंडी और बाबरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में दो दसवीं कक्षा के छात्र हैं। लुटेरों का यह गैंग जिले के साथ ही पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी वारदातों को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी विजय भूषण ने प्रेसवार्ता में उक्त गिरोह की धरपकड़ का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि बुधवार शाम भिक्की मोड़ के पास से एक बाइक सवार थाना बाबरी क्षेत्र के ग्राम हाथी करौंदा निवासी दीपक पुत्र कृष्णपाल,  बागपत के बरवाला क्षेत्र के नसोली (हाल निवासी हाथी करौंदा) अक्षय पुत्र सोमपाल,  थाना ककरौली (मुजफ्फरनगर) निवासी ग्राम टन्हेड़ा नवीन उर्फ लवी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनके चार साथी मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर आरोपी दीपक और नवीन के कब्जे से एक- एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक मोबाइल फोन अक्षय से बरामद हुआ, जो कुछ दिन पूर्व आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में ग्रामीण से लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपियों में दीपक और अक्षय कक्षा दसवीं के छात्र हैं। एसपी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल हाथी करौंदा निवासी सोनू पुत्र इलमा, सोनू पुत्र रामकुमार, अर्पित पुत्र बिजेंद्र और सचिन पुत्र कर्मवीर मौके से फरार हो गए। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जिसके बाद दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन किनारे गड्ढों में छिपाकर रखी गई तीन मोटरसाइकिल और एक के पुर्जे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक मोटर साइकिलों को पुराल से छिपाकर रखा गया था। 

एसपी ने बताया कि इन आरोपियों ने भौराकलां, आदर्श मंडी, गढ़ीपुख्ता, बाबरी क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदातें की। वहीं, हरियाणा के पानीपत से भी मोटर साइकिल चोरी करने की घटना कबूली है। 


लूट और चोरी के वाहनों के साथ दबोचे गए आरोपियों पर पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। गैंग में दसवीं के छात्रों के शामिल होना जाहिर करता है कि गैंग अभी कुछ समय पूर्व ही बना। भटकाव की राह पर युवा पीढ़ी अपना भविष्य अंधकारमय बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed