फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rijwan murder case

अवैध संबंधों में की रिजवान की हत्या

Mon, 19 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
rijwan murder case
पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते हत्यारोपी पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रिजवान को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या करने के बाद रिजवान का शव टैंक में डाल दिया था।
विज्ञापन


कस्बा कांधला की नई बस्ती कांधला देहात मुस्ताफाबाद निवासी रिजवान चार माह पूर्व किवाना भट्ठे से लापता हो गया था। रिजवान के पिता नफीस ने काफी तलाश किया। 17 अगस्त को नफीस की तहरीर पर कांधला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान सीओ कैराना भूषण वर्मा तथा थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते रिजवान की हत्या की गई। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आरोपी गुलफाम निवासी हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


गुलफाम ने पुलिस को बताया कि रिजवान का उसकी पत्नि से शादी से पूर्व प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कांधला बुलाकर मुझे शादी से मना करने को कहा ओर ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। मगर परिवार के लोगों द्वारा मामले में जिम्मेदारी लेने पर हमने शादी कर ली। लेकिन रिजवान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शादी के बाद वह गुलफाम और उसकी पत्नी परेशान करने लगा। करीब चार माह पूर्व फोन करके गुलफाम ने रिजवान को अपने घर बुुलाया और उसे समझाने का प्रयास किया। उसने तब भी उसकी पत्नि के साथ छेड़छाड़ की। आवेश में आकर उसने अपने साथी कृष्णपाल और भूरा उर्फ इरफान के साथ मिलकर रिजवान पर डंडे से हमला किया तथा गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को बोरी में बंद करके आंगन में टैंक में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीओ कैराना भूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से शव को बरामद करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। फरार आरोपी कृष्णपाल और भूरा की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed