{"_id":"6b05e71d1c7826c4a10c6595","slug":"fire-breaks-out-in-a-tent-house-warehouse-in-farrukhnagar-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-27082-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्रुखनगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्रुखनगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
साहिबाबाद। असालतपुर फर्रुखनगर में सोमवार देर रात टेंट हाउस के सामान के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा टेंट का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर एक घंटे में काबू पा लिया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि रात 1:48 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद पर फर्रुखनगर स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी साहिबाबाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि शैलेंद्र के शनि मंदिर, असालतपुर, फर्रुखनगर स्थित टेंट हाउस के सामान के गोदाम में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि उनका लाखों रुपये का सामान जल गया है। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर एमएफई (मिनी फायर इंजन) से होज लाइन फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट लग रहे हैं। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।