फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rewarded rustam arrested

इनामी बदमाश रुस्तम पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 01 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 01 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
rewarded rustam arrested
कैराना कोतवाली में पकडे़ आरोपी का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में पुलिस ने लूट, डकैती और युवती का अपहरण करके दुराचार करने के मामले में फरार चल रहा 12 हजार का इनामी बदमाश रुस्तम गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली प्रभारी एमएस गिल, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और आदेश कुमार ने खुरगान चौराहे पर चेकिंग कराई।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार रुस्तम निवासी खुरगान को गिरफ्तार किया गया। रुस्तम के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रुस्तम की गिरफ्तारी पर डीआईजी की ओर से 12 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर खुरगान से ही नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने के अलावा कैराना, कांधला, झिंझाना, शामली सहित हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में लूट डकैती, छेड़खानी करने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रुस्तम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed