{"_id":"6ac79f82d11ea32f6f0a7511","slug":"dsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108477-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवक के साथ मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के आकिल पुर गांव स्थित स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर का मामला सामने आया है । कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि प्यावली गांव में सुमित परिवार के साथ रहते हैं। 5 अक्टूबर को वह शाम के समय बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के आकिल पुर गांव स्थित स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था। तभी वहां पर चीकू भाटी , जतिन नागर , प्रशांत भाटी , विशाल भाटी अपने अन्य दोस्तों के साथ पहुंचे और मारपीट की। घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार कराने के बाद घायल ने चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।