फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsgd

Noida News: गोल्ड जमा कराने के नाम पर 1.77 लाख की ठगी, चार पर प्राथमिकी

Thu, 08 Oct 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
fsgd

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव निवासी एक व्यक्ति से उधार और गोल्ड के नाम पर 1.77 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सूरजपुर पुलिस ने गांव में किराये पर रहने वाले संदीप कुमार, उसके पिता महाराज सिंह, पत्नी भारती और मुथूट फिनकॉर्प कर्मचारी आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

तिलपता निवासी रिछपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि जालौन के आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी संदीप कुमार उनके गांव में किराये पर रहता था और ठेकेदारी करता था। रिछपाल के मुताबिक संदीप ने जरूरत बताकर आरटीजीएस के जरिये एक लाख रुपये उधार लिए। इसके बाद उसने एक लाख रुपये और मांगे। चार अप्रैल को रिछपाल ने एक लाख रुपये और भेज दिए। संदीप ने 3.20 लाख रुपये लौटाने का लिखित आश्वासन भी दिया। आरोप है कि बाद में संदीप ने बताया कि उसका 76,800 रुपये का गोल्ड मुथूट फिनकॉर्प में जमा है। आठ सितंबर को वह अपने पिता और पत्नी के साथ रिछपाल के साथ दादरी स्थित मुथूट फिनकॉर्प कार्यालय पहुंचा। वहां उसने गोल्ड की पर्ची कर्मचारी आकाश को दी। करीब 20 मिनट बाद संदीप ने अगले दिन गोल्ड बेचकर रकम लौटाने की बात कही। अगले दिन संदीप के नहीं मिलने पर रिछपाल कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि आकाश ने बताया कि गोल्ड जुलाई में ही निकाला जा चुका था। इसके बाद संदीप परिवार समेत मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed