फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rental dispute beatings, Hungama

किराए के विवाद में मारपीट, हंगामा

Fri, 13 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शामली
ब्यूरो/अमर उजाला शामली Updated Fri, 13 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rental dispute beatings, Hungama
घायल युवक - फोटो : amar ujala
शामली के कांधला में किराया मांगने पर कुछ युवकों ने चालक और परिचालक को  मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं युवक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने में हंगामा कर परिचालक पर युवक को चलती गाड़ी से फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है ।  
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर कांधला में बुढ़ाना स्टैंड से एक निजी बस चालक सवारियां लेकर बुढ़ाना केे लिए रवाना हुआ। परिचालक के अनुसार बस में  कुछ युवक भी सवार हो गये थे। जब परिचालक शादाब ने युवकों से किराया मांगा तो युवकों ने परिचालक के साथ अभद्रता करते हुए किराया देने से मना कर दिया ।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त युवकों ने रेलवे लाइन गांव हुरमजपुर मार्ग के निकट बस रुकवाकर चालक सलमान और  परिचालक शादाब के साथ मारपीट शुरू कर दी। मदद के लिए शोर मचाए जाने पर यात्रियों ने एकजुट होकर एक  आरोपी को मौके से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में परिचालक शादाब ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना में ग्राम हुरमजपुर के प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर पकड़े गये युवक को निर्दोष बताते हुए परिचालक पर गाली गलौज व मारपीट कर चलती गाड़ी से फेंकने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed