{"_id":"5798fd0c4f1c1b394f21e0fd","slug":"raid-on-suspected-fetal-gender-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग परीक्षण की आशंका पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण लिंग परीक्षण की आशंका पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raided
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। भ्रूण लिंग परीक्षण की आशंका पर करनाल (हरियाणा) स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक नर्सिंग होम पर छापा मारा। छापे से पूर्व महिला को परीक्षण के लिए भेजा गया था। घंटों चली छानबीन के बावजूद नर्सिंग होम से अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिल सकी। टीम ने दलाल सहित दो युवकों को पुलिस के हवाले किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार दोपहर करनाल के स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ राजेंद्र कुमार, डीसीओ ड्रग्स गुरचरण सिंह, महिला डॉक्टर नीरु हरियाणा पुलिस के दीवान और महिला सिपाही के साथ झिंझाना कस्बा स्थित बालियान नर्सिंग होम पर पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने एक महिला (सुमन) को भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए दलाल विनोद निवासी सफीदो मंडी के साथ भेजा था।
विनोद ने ही परीक्षण के लिए सुमन से 23 हजार रुपये लेकर बालियान नर्सिंग होम पर चलने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने नर्सिंग होम जाकर परीक्षण की फीस जमा करा दी थी। इसी दौरान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां आ धमकी। नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर सत्यवीर बालियान से भ्रूण लिंग परीक्षण के बारे में पूछताछ करनी चाही, तो उन्होंने कह दिया कि यहां कोई जांच नहीं होती। इसके बाद वह नर्सिंग होम की छत पर चले गए और कमरा बंद कर लिया।
विज्ञापन
फिर टीम ने झिंझाना थाना पुलिस को बुलाया। सूचना पर एसडीएम ऊन अवधेश सिंह, एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार और थानाध्यक्ष बीपी सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर का कमरा खुलवाने के बाद जांच कराई। जांच में नर्सिंग होम से अल्ट्रासाउंड मशीन तो नहीं मिली, मगर जांच किट जरूर मिली। टीम ने आरोपी दलाल सहित दो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि एसीएमआे सफल कुमार की तहरीर पर अनिल कुमार, विनोद और बालियान नर्सिंग होम के खिलाफ धारा 420 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हमें बदनाम करने की साजिश
हमारे यहां पर भ्रूण लिंग परीक्षण नहीं किया जा रहा है। किसी साजिश के तहत नर्सिंग होम को बदनाम करने के लिए छापा डाला गया। - डॉ. सत्यवीर बालियान, नर्सिंग होम संचालक
फिलहाल परीक्षण की पुष्टि नहीं
झिंझाना के बालियान नर्सिंग होम पर करनाल से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। हम भी वहां गए थे, लेकिन मौके पर अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। - डॉ. सफल कुमार, एसीएमओ।
पोर्टेबल मशीन छिपाने की आशंका
छापा मारने पहुंची टीम ने दावा किया है कि नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण हो रहा है। तभी दलाल परीक्षण कराने के लिए महिला को वहां लेकर पहुंचा। करनाल के डिप्टी सीएमओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि छापे की भनक लगते ही पोर्टेबल मशीन कहीं छिपा दी गई। टीम ने नर्सिंग होम के पीछे झाड़ियों में भी छानबीन की, मगर वहां भी मशीन नहीं मिल सकी।
संचालक हो गया बीमार
जब हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो नर्सिंग होम संचालक बीमार पड़ गए। वे करीब आधा घंटे तक कमरे में कैद रहे। पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद नर्सिंग होम संचालक को भी उपचार दिलाया गया।