फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rahgeeron se lootpat

भौराकलां मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट

Fri, 28 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rahgeeron se lootpat
बाबरी थाने में बाइकों की जानकारी लेने पहुंची भौराकलां पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के बाबरी में मुंडभर-भौराकलां मार्ग पर बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट की। लूटी गई दो बाइकें बाबरी थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में लावारिस खड़ी मिली। लूटपाट बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे भौराकलां क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


गांव मुंडभर निवासी बिजेंद्र, अशोक और संदीप हरियाणा से मार्बल की खरीदारी कर दो बाइकों से गांव लौट रहे थे। मुंडभर भौराकला मार्ग पर सोमपाल फौजी की ट्यूबवेल के पास पांच हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइकें रुकवा लीं। गोली मारने की धमकी देकर बिजेंद्र से 5000 रुपये, अशोक से 2000 रुपये और संदीप से 39000 हजार रुपये के साथ ही दोनों बाइकें लूट लीं और भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने भौराकलां थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कांबिंग कराई। उधर, बृहस्पतिवार सुबह सोंटा गांव के ग्राम प्रधान ने बाबरी थाना पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनके गांव में दो बाइक लावारिस खड़ी हैं। बाबरी पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी। इसके बाद भौराकलां थानाध्यक्ष राजीव गुप्ता पीड़ितों को साथ लेकर बाबरी थाने पहुंचे और बाइकों की पहचान     कराई। दोनों रात में ही लूटी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed