{"_id":"583b328d4f1c1b5d29088832","slug":"radish-shot-for-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूली के लिए मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूली के लिए मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। खेत से मूली उखाड़ने को लेकर हुए विवाद पर प्रधान के पुत्र ने एक दलित युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी सुनील (30) का घर ग्राम प्रधान अनिल के खेत के पास है। रविवार दोपहर करीब दो बजे सुनील का बेटा विजय (8) प्रधान के खेत में गया था। आरोप है कि प्रधान के बेटे निशांत ने खेत में लगी मूली उखाड़ने का आरोप लगाते हुए विजय को जाति सूचक शब्द कहते हुए पीट दिया। इसी दौरान सुनील भी मौके पर पहुंचा, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। निशांत ने घर पहुंचकर पिता अनिल प्रधान को जानकारी दी।
आरोप है कि कुछ समय के बाद प्रधान अनिल, उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति सुनील के घर पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान के बेटे निशांत ने पिस्टल से सुनील पर फायरिंग कर दी। गोली सुनील के कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
फायरिंग होते ही वहां भगदड़ मच गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तथा घायल सुनील को कांधला सीएचसी पर पहुंचाया। जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। घायल सुनील की पत्नी सरोज की तरफ से प्रधान अनिल, बेटे निशांत, भतीजे सर्वोत्तम और ड्राइवर किरणपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
उधर, सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा, सीओ कैराना भूषण वर्मा और कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।