फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth murdered by a blow to the head

Banda News: सिर पर वार कर युवक की हत्या

Thu, 08 Oct 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by a blow to the head
-देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस के नीचे चाय की गुमटी पर हुई घटना
विज्ञापन

- गुमटी से परिवार का करता था भरण पोषण, टोल प्लाजा कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे चाय की गुमटी में युवक के सिर में वार कर हत्या कर दी गई। चाय पीने पहुंचे टोल प्लाजा कर्मियों ने उसका शव पड़ा देखा तो परिजन को जानकारी दी। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवक के सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। हालांकि परिजन ने किसी से कोई रंजिश होना नहीं बताया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उसका भतीजा भोला उर्फ दर्शन (42) बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे अपनी चाय की गुमटी रखे था। राेज की तरह वह बुधवार को गुमटी में था। शाम करीब सात बजे वहां टोल प्लाजा कर्मी चाय पीने के लिए गए तो उसका शव गुमटी में पड़ा मिला।
विज्ञापन

टोल प्लाजा कर्मियों ने उसकी पत्नी पूजा को घटना की जानकारी दी। पत्नी पूजा ने बताया कि पूरे दिन से शराब के नशे में थे। गाली-गलौज कर रहे थे तो वह उन्हें अकेले छोड़कर चली गई थी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी पूजा ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व चाचा का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। सिर में चोट लगने से हत्या प्रतीत हो रही है। भोला के चार पुत्रियां हैं। दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई संगम की चित्रकूट में पयस्वनी नदी में दो साल पहले डूबकर मौत हो चुकी है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। संभावना जताई जा रही है नशे में गिर पड़ा हो, इससे सिर में चोट आ गई हो और मृत्यु हो गई हो। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

-----------
पुलिस और फॉरेंसिक टीम व उच्चाधिकारियों मौके का निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया गले में चोट के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई है । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तीन टीमों का गठन कर इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन करने के बाद प्रत्येक पहलु पर गहनता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा। -सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed