{"_id":"6ac7d9dc12fbfbc6340e09fb","slug":"the-team-recorded-the-statements-of-the-family-members-mau-news-c-295-1-mau1002-153240-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टीम ने दर्ज किए परिजनों के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टीम ने दर्ज किए परिजनों के बयान
विज्ञापन
बीते 13 सितंबर को रानीपुर थाना क्षेत्र के बेलसुरी गांव निवासी गरिमा सिंह (36) की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पति हरिओम सिंह ने दोहरीघाट सीएचसी में तैनात एक स्टाफ नर्स पर अपने निजी आवास पर प्रसव कराने और गुमराह कर इलाज करने का आरोप लगाया था। उन्होंने रानीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार की शाम टीम रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां से प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स के किराए के मकान पर पहुंची लेकिन वहां ताला बंद मिला। फिर परिजनों का बयान दर्ज कराया और रिपोर्ट अपने साथ लेकर चली गई।
बेलसुरी गांव निवासी हरिओम सिंह की पत्नी गरिमा सिंह गर्भवती थीं, उनका उपचार मऊ शहर स्थित निजी अस्पताल से चल रहा था। बीते 13 सितंबर को कुछ तबीयत खराब होने पर मां सोना देवी के साथ अस्पताल में भेजा था। रास्ते में किसी ने उनकी मां को भुसुवा हरदिहवा गांव में किराये के मकान में रह रही स्टाफ नर्स के आवास पर बेहतर उपचार का झांसा दिया और वहां ले गया। वहां सामान्य प्रसव कराया गया। दो घंटे बाद जच्चा-बच्चा सकुशल घर लौट आए थे। अगले दिन गरिमा की तबीयत बिगड़ने पर दोबारा उसी नर्स के पास लेकर पहुंचे। रातभर रखकर नर्स ने इलाज किया था। 16 सितंबर की सुबह हालत गंभीर होने पर रानीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में अमर उजाला ने 18 सितंबर 2026 के अंक में ''''आरोप: सरकारी स्टाफ नर्स ने अपने आवास पर कराया प्रसव, प्रसूता की मौत'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस मामले में डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट रामेश बाबू और एसीएमओ डॉ़ संजय गुप्ता सदस्य बनाए गए। दोनों सदस्य बुधवार की दोपहर रानीपुर सीएचसी पहुंचे। वहां परिजनों को फोन करके बुलाया गया। गरिमा सिंह के पति हरिओम, सास सोना सिंह, और देवर संजय सिंह का बयान दर्ज कराया। वहां से भुसुवा हरदिहवा गांव स्टाफ नर्स के आवास पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटका था।
प्रसूता के मौत मामले में टीम जांच कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज करा लिया गया है। घटना के बाद ही एक टीम ने पहुंचकर स्टाफ नर्स के आवास पर छापा मारा था, लेकिन वहां उस तरह का कोई उपकरण नहीं मिला था, जिससे प्रसव कराया जा सके। बावजूद उस जगह को सील किया गया था। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पंकज राय, सीएमओ, मऊ