फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Put fake number plate on the truck, holding six suspects

ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, छह संदिग्ध पकड़े

Tue, 13 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 13 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Put fake number plate on the truck, holding six suspects
क्राइम
शामली।  नगर में रविवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान मिनी ट्रक में सवार छह संदिग्धों को पकड़ लिया। मिनी ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने मिनी ट्रक के कागजों को एआरटीओ के यहां सत्यापन के लिए भेजा है।  संदिग्धों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


रविवार रात शामली पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने तेज गति से आ रहे एक मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने गाड़ी को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने मिनी ट्रक को रुकवा लिया और उसमें सवार छह संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पकड़े गए लोग गिड़गिड़ाने लगे। पुलिस ने मिनी ट्रक की जांच की तो पाया कि उसकी आगे की नंबर प्लेट पर दूसरा नंबर तथा पीछे लगी नंबर प्लेट पर अलग नंबर लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों द्वारा दिखाए गए कागजातों को सत्यापन के लिए उपसंभागीय कार्यालय में भेजा है। युवकों से पूछताछ चल रही है। युवकों के पशु चोर गिरोह से संबंधित होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में अक्सर पशु चोरी की बात सामने आती हैं। इनमें इसी तरह के गिरोह सक्रिय पाए जाते हैं जो रात को कैंटर के साथ घूमते हैं और मौके से पशु चोरी कर उसको वाहन में लादकर ले जाते हैं। सूत्रों की माने तो उनमें से एक युवक ने किसी के सामने यह बात भी कह दी कि साहब हमें छोड़ दो और गाड़ी को भी रख लो, इसके बदले दो लाख रुपये ले लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed