{"_id":"580127ff4f1c1bd875290cc9","slug":"print-and-when-selling-alcohol-while-on-the-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा झिंझाना में छापा पड़ते ही कच्ची शराब बेचने वाले भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्बा झिंझाना में छापा पड़ते ही कच्ची शराब बेचने वाले भागे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बा झिंझाना में कच्ची शराब की अवैध बिक्री का मामला सुर्खियां बनने पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की। छापे की भनक लगते ही आरोपी महिला और अन्य लोग अपने मकानों पर ताला बंद करके फरार हो गए।
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला सीतापुरी और इंदिरा आवासों में महिलाएं अवैध रूप से बनी कच्ची शराब बेच रही है। यह मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके चलते पुलिस के साथ ही शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को झिंझाना थाना पुलिस ने सीतापुरी और इंदिरा आवासों में पहुंचकर छापेमारी की।
दबिश की सूचना लीक होने पर शराब बेचने वाली महिलाएं और अन्य लोग अपने मकानों पर ताला बंद करके फरार हो गए। सभासद चंचल आनंद ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध रूप से शराब बिक्री पूरी तरह बंद नहीं होती है, तो आंदोलन चलाया जाएगा। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो लोग खुद ही शराब माफियाओं को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
उधर, झिंझाना के ऊन गन्ना सोसायटी पर लगे किसान मेले में आए ढिंढाली निवासी किसान सुधीर की बाइक को चोर ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने उन पुलिस चौकी में तहरीर दी है। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।