{"_id":"586d49e24f1c1bb61e1585fd","slug":"prime-accused-arrested-in-attack-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमले का आरोपी प्रधान गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमले का आरोपी प्रधान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। खेत से मूली उखाड़ने पर दलित युवक को गोली मारने के मामले में नामजद ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी ग्राम प्रधान अनिल के खेत गांव के बाहरी छोर पर दलित बस्ती के समीप हैं। प्रधान ने अपने खेत पर मूली की फसल बो रखी थी। 27 नवंबर को अनिल के खेत से गांव के दलित विजय पुत्र सुनील मूली उखाड़कर ले गया था। विवाद होने के बाद प्रधान अनिल ने अपने बेटे निशांत, ड्राइवर किरणपाल और भतीजे सर्वोत्तम के साथ मिलकर सुनील के घर पर पहुंचकर हमला कर दिया था। हमले में सुनील व उसके बेटे विजय को पीटा और विरोध करने पर सुनील को गोली मार दी थी, जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सुनील की पत्नी ने प्रधान अनिल, उसके बेटे निशांत, ड्राइवर और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें जानलेवा हमले के साथ ही एससी/एसटी एक्ट भी लगा था। पुलिस ने बोलेरो और दो कारतूस के खोखे बरामद किए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी यूसुफ ने बताया कि बुधवार को आरोपी ग्राम प्रधान अनिल को कस्बा कांधला के बुढ़ाना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।